{"_id":"56f18ee94f1c1bfe7ff14d2b","slug":"water-tap-growing-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल दोहन से बढ़ रहा पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल दोहन से बढ़ रहा पानी संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जल दिवस की कार्यशाला में बोलते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने विश्व जल दिवस पर जल संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल दोहन के प्रति सचेत होना पड़ेगा। जल संचय के लिए सभी को कारगर कदम उठाने की जरूरत है। खेतों में जल भंडारण के लिए तालाब बनवाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे जल संकट कम होगा और खेती भी उन्नतिशील होगी।
विज्ञापन
डीएम मंगलवार को विश्व जल दिवस पर राज्य पेयजल एवं ग्रामोन्नति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बुंदेलखंड में पानी की कमी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यहां प्रबंधन की बड़ी कमी है। कृषक सिंचाई के पुराने तरीके अपनाते है। जिससे अधिक पानी बर्बाद होता है। समाजसेवी पुष्पेंद्र ने जल प्रबंधन कमी पर कहा कि भूगर्भ जल का दोहन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जिसके कारण जिले में पानी का संकट आ गया है। कार्यशाला में डाक्टर अरविंद खरे, जिला विकास अधिकारी विनय त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा पीएन दीक्षित सहित कई लोगों ने जल संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर पाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीपी वर्मा, जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के दिनेश चंद्र मिश्रा, समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी, दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, अधिवक्ता सुखनंदन, इंजीनियर राजेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर श्रीदृढ़ोमर वैश्य नव युवक मंडल ने गोष्ठी आयोजित कर पानी बचाने का संकल्प लिया। होली त्योहार पर पानी बचत करने का सुझाव देते हुए रंगों के त्योहार को आपसी भाईचारे से मनाने को कहा। गोष्ठी की अध्यक्षता अवधेश गुप्ता ने की। इस मौके पर महामंत्री कमलेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।