फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water level of Siho Nala rises, causeways overflow, 10 villages cut off.

Mahoba News: सीहो नाले का जलस्तर बढ़ा, रपटे उफनाए, 10 गांवों का संपर्क टूटा

Thu, 03 Sep 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water level of Siho Nala rises, causeways overflow, 10 villages cut off.
फोटो 02 एमएएचपी 15 परिचय-सीहो नाला उफनाने से बारी गांव के पास डूबे रपटे से कटा संपर्क। संवाद
खरेला (महोबा)। बारिश ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ब्लॉक चरखारी क्षेत्र से निकले सीहो नाला का जलस्तर बढ़ने से बारी और बराएं गांव के रपटे उफना गए। इससे क्षेत्र के करीब 10 गांवों का संपर्क टूट गया। चारों ओर पानी की पानी नजर आ रहा है। कस्बा खरेला के मुख्य बाजार व बस्ती में दो से तीन फीट जलभराव होने से लोग घरों में कैद रहे। वहीं दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को हजारों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से बुधवार को सीहो नाला का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। ऐसे में ग्राम बारी व बराएं का रपटा उफना गया। इसकी वजह से खरेला-ऐंचारा मार्ग से जुड़े बारी, पड़ौरा, कुआं, कुआंखोड़ा, पुपवारा, पाठा, रिहुनिया, कनेरी और बराएं गांव का संपर्क टूट गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने जरूरी काम से भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लोग जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश का सिलसिला न थमने से रपटे में जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, महामुनि शृंगी ऋषि सरोवर के फाटक खोलने से कस्बा खरेला के मोहल्ला हले प्रथम और हले द्वितीय के साथ ही मुख्य बाजार जलमग्न हो गया। बाजार में अधिकांश दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों व व्यापारियों का 70 प्रतिशत कारोबार ठप रहा। कस्बा खरेला की 50 फीसदी आबादी घरों में कैद होने को मजबूर हो गई। हालात यह हैं कि मुख्य सड़क पर स्थित बस स्टैंड, थाना, सरकारी अस्पताल आदि स्थानों तक लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं।
करीब दो से तीन फीट तक सड़कों पर जलभराव हो गया है। दुकानदार रमेश, बबलू, प्रीतम आदि ने बताया कि लगातार बारिश व तालाब का पानी आने से परेशानी बढ़ी है।
दिन भर बारिश, शहर में जगह-जगह जलभराव: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को बारिश के चलते शहर में विभिन्न इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवारी बाजार के पास, रोडवेज के निकट, लवकुशनगर तिराहा के पास, खोवामंडी के निकट आदि स्थानों पर जलभराव हुआ। सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर देर शाम तक होती रही।

अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 93 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

फोटो 02 एमएएचपी 15 परिचय-सीहो नाला उफनाने से बारी गांव के पास डूबे रपटे से कटा संपर्क। संवाद

फोटो 02 एमएएचपी 15 परिचय-सीहो नाला उफनाने से बारी गांव के पास डूबे रपटे से कटा संपर्क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed