{"_id":"610828f18ebc3e8457184cc4","slug":"water-entering-houses-due-to-lack-of-drainage-mahoba-news-knp643933121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से घरों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से घरों में घुस रहा पानी
विज्ञापन
पानी से जलमग्न नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी का परिसर
- फोटो : MAHOBA
कबरई/पनवाड़ी। बीते दो दिन लगातार हुई बारिश के चलते जल निकासी के लिए उचित प्रबंधन न होने से पानी लोगों के घरों में भरने लगा है। वहीं खेतों में भी अधिक पानी होने से फसलें डूब गईं। उधर कस्बा पनवाड़ी में नेहरू इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालयों में तीन-तीन फीट पानी भर गया।
कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के झलकारी बाई नगर में अराजकतत्वों द्वारा पानी निकलने की जगह पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर लिया गया है। जिससे कस्बे के आंबेडकर व झलकारीबाई नगर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पानी के बहाव से लोगों के घर-गृहस्थी का सामान पानी में डूब गया है। वहीं जानवर भी भूखे-प्यासे बंधे हैं।
मोहल्ले के जयनारायण, दुर्गेश, राजू कुशवाहा, केशव विश्वकर्मा, कपिल, मोहन ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से गुहार लगाई है। पनवाड़ी संवाद के अनुसार दो दिन से लगातार हो रही बारिश से कस्बे के नेहरू इंटर कॉलेज परिसर जलमग्न हो गया। गांव की गलियों व मकानों में भी पानी भर जाने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।