{"_id":"5f46a0568ebc3e3cab6e61f9","slug":"ward-boy-created-ruckus-in-district-hospital-in-mahoba-mahoba-news-knp579014376","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने किया हंगामा
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में अवनि परिधि संस्था से वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने मंगलवार रात जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उसने वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों और कर्मचारियों से अभद्रता कर गाली-गलौज की। पुलिस के आने से पहले ही वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
जिला अस्पताल में तेज प्रताप अवनि परिधि संस्था के माध्यम से वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात है। मंगलवार रात करीब दस बजे वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचा और किसी बात को लेकर कर्मचारियों से भिड़ गया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो हंगामा करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह जिला अस्पताल के वार्ड नंबर एक में पहुंचा। वहां पर भर्ती अवधकुमारी व उसके परिजनों नंदी पत्नी चंद्रभान निवासी ग्राम चितहरी मध्यप्रदेश से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वार्ड ब्वाय की हरकतों को देख अन्य कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना भेजी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही तेज प्रताप फरार हो गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की गई है।