{"_id":"620fdba055a0e71d7d63410d","slug":"voting-tomorrow-6-61-057-voters-will-cast-their-votes-mahoba-news-knp681356561","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कल, 6,61,057 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कल, 6,61,057 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 787 बूथों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिसमें महोबा सदर व चरखारी विधानसभा के 6,61,057 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए 75 सेक्टर और 11 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 414 मतदेय स्थलों में वेब कॉस्टिंग कराई जाएगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर 491 मतदान केंद्रों में 787 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। महोबा विधानसभा में तीन लाख 15 हजार 399 मतदाता वोट डालेंगे। जिसमें एक लाख 71 हजार 465 पुरुष व एक लाख 43 हजार 925 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या नौ हैं।
इसी तरह चरखारी विधानसभा में कुल मतदाता तीन लाख 45 हजार 658 हैं। एक लाख 85 हजार 184 पुरुष जबकि एक लाख 60 हजार 457 महिला व 17 अन्य मतदाता है।
जिले की दोनों विधानसभा में सर्विस मतदाताओं की संख्या 309 हैं जबकि 5,827 दिव्यांग व 10,753 मतदाता 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
छह उड़नदस्ता टीम, छह स्टेटिक सर्विलांस टीम, चार वीडियो निगरानी टीम, दो वीडियो अवलोकन टीम व एक पेड न्यूज निगरानी टीम मतदाताओं के दौरान पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होगी। शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
ग्राउंड में चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई है। शनिवार को सुबह से ही मतदान कार्मिकों को निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदेय स्थलों के लिए वाहनों से रवाना किया जाएगा।