फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Voters will act on the drivers on tipping: DM

वोटर ढोने पर चालकों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Thu, 26 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Voters will act on the drivers on tipping: DM
श्रीनगर। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि मतदान के दिन वोटर वाहन से ढोए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदाता स्वयं की बाइक से 200 मीटर दूर वाहन खड़ा करके वोट डालने जा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर बूथ से बस्ते लगाएंगे। प्रत्येक बूथ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गुरुवार को श्रीनगर थाना परिसर में प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन न करें और चुनाव में सहयोग करे।
विज्ञापन

 यदि पोलिंग पार्टी द्वारा पक्षपात कराने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मतदान से हटा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, मतदाता किसी के प्रलोभन में न आए, यदि कोई पैसा शराब बांटता है तो शिकायत करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फर्जी वोटर पाए जाने पर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 18 साल के ऊपर का व्यक्ति ही वोट डाल सकेगा। यदि परिचय पत्र होने के बाद भी 18 साल की उम्र पाई गई तो उसे वोट डालने से वंचित कर दिया जाएगा।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन न करें। किसी के दरवाजे पर होर्डिंग या पंपलेट लगाता है तो प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ समर बहादुर, तारादेवी, मुमताज बेगम, कल्पना दीक्षित, मलखान सिंह, शत्रुघन सिंह पंकज, राजपाल पटेल सहित तमाम प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed