{"_id":"6ad9181719433594b00e709d","slug":"inauguration-of-the-model-shakti-kendra-and-shishu-grih-child-care-centre-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129861-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मॉडल शक्ति केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मॉडल शक्ति केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत महिला थाने में मॉडल शक्ति केंद्र और शिशु गृह का शुभारंभ हो गया है। मॉडल मिशन शक्ति केंद्र से महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी मिल सकेगी।
एसपी शशांक सिंह और अपर एसपी वंदना सिंह ने महिला थाने में नवनिर्मित मॉडल मिशन शक्ति केंद्र व शिशुगृह का फीता काटकर शुभारंभ किया। महिला थाने में स्थापित शिशु गृह पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों की देखभाल और उनके सुरक्षित, सहज व अनुकूल वातावरण में विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इससे बच्चों के खेलने, पढ़ने, मनोरंजन करने और विश्राम करने के लिए आवश्यक सुविधाएं, खिलौने, पुस्तकें व छोटे टेबल कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
बच्चों की देखभाल के लिए केयर टेकर की भी व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि इस पहल को पुलिसकर्मियों को अनुकूल और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे वे तनावमुक्त होकर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वाह कर सकें। इस मौके पर सीओ सदर रविकांत गोंड, महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।