फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers create an uproar over the non-availability of fertilizer

Mahoba News: खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

Thu, 22 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers create an uproar over the non-availability of fertilizer
फोटो 21 एमएएचपी 23 परिचय-बी-पैक्स अजनर समिति में खाद के लिए लंबी कतार में लगे किसान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
चरखारी (महोबा)। रबी सीजन की तैयारी में जुटे किसानों के लिए खाद का संकट परेशानी का सबब बन गया है। ब्लॉक चरखारी की साधन सहकारी समिति गोरखा में खाद न मिलने से नाराज किसानों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि समिति में पर्याप्त खाद मौजूद है। किसानों को खाद न देकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को खाद लेने के लिए सुबह से ही समिति में किसानों की कतारें लग गईं। पर्याप्त खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा करते हुए नाराजगी जताई। किसान राजकुमार, स्वतंत्र मिश्रा, कपिल राजपूत आदि का आरोप है कि वह समिति के खाताधारक हैं। इसके बाद भी उन्हें खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। समिति में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने खाद की कालाबाजारी किए जाने का भी आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि रबी सीजन की खेती के लिए महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, सचिव रतन सिंह राजपूत ने बताया कि समिति में किसानों की भीड़ अधिक होने से सभी किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध नहीं हो सकी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि समिति के सभी पात्र किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। किसी किसान को खाद से वंचित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली हाथ लौटे 310 टोकनधारी किसान: अजनर।

साधन सहकारी समिति अजनर में एक सप्ताह के इंतजार के बाद बुधवार को फिर से डीएपी खाद का वितरण शुरू हुआ। खाद लेने के लिए बी-पैक्स समिति में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति के बाहर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। खाद वितरण की व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार की ओर से 500 नए टोकन वितरित किए गए जबकि 50 टोकन पिछले वितरण के शेष थे। समिति में उपलब्ध 1,000 बोरी डीएपी के सापेक्ष 450 बोरी खाद का वितरण किया गया। इसमें से 150 किसानों को नकद भुगतान और 90 खातेदार किसानों को चेक से खाद उपलब्ध कराई गई। हालांकि सभी टोकनधारी किसानों को खाद नहीं मिल सकी। 310 टोकनधारी किसान बिना खाद के ही मायूस होकर लौट गए।


किसान रामदीन, प्रमोद, भिम्मा का कहना है कि जरूरत के हिसाब से खाद न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। अभी समिति में 450 बोरी खाद शेष बची है। ऐसे में बुधवार को खाद से वंचित रहे किसानों को बृहस्पतिवार को खाद मिलने की उम्मीद है।

फोटो 21 एमएएचपी 23 परिचय-बी-पैक्स अजनर समिति में खाद के लिए लंबी कतार में लगे किसान। संवाद

फोटो 21 एमएएचपी 23 परिचय-बी-पैक्स अजनर समिति में खाद के लिए लंबी कतार में लगे किसान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed