फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vis boot into election Congressman : Ramadhin

विस चुनाव की तैयारी में जुटें कांग्रेसी : रामाधीन

Sun, 05 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 05 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vis boot into election Congressman : Ramadhin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामाधीन ने

विज्ञापन
कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं, जिससे जनता का जुड़ाव कांग्रेस से बढ़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर केंद्र की सत्ता हथिया ली। न देश में काला धन आया और न बिजली, पानी की समस्या खत्म हुई। हमें इन्हीं को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाना है। वे रविवार को कृष्णा अमृत गेस्ट हाउस मेें आयोजित कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे।

प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि अभी तक प्रदेश स्तर के नेता मुख्य शहरों में जाकर चुनावी समीक्षा और बैठकें करते थे, लेकिन पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद प्रमुख नेता जिले में जाकर समीक्षा कर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराकर उपलब्धियां बताएंगे।

तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि जो जिस क्षेत्र से है, वह अपने क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती पर विशेष ध्यान दे। कहा कि जमीनी कार्यकर्ता गांव की तरफ बढ़ें। अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना जरूरी है। राठ विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक महोबा में हुई है।

केंद्र में भाजपा की सरकार बने एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी तक कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे आम आदमी को लाभ पहुंच सके। कांग्रेसी विचारधारा के जो लोग घर बैठ गए हैं, उन्हें जोड़ने का काम हम सबको करना है, जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके।

22 जुलाई को न्याय पंचायत स्तर पर भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध कर प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, गयादीन अनुरागी, रघुनंदन द्विवेदी, शिवनंदन तिवारी, जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन, विकास गुप्ता, तिवारी, भारत विशाल शुक्ला, मनोज तिवारी, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, प्रदेश सचिव रामजीवन यादव, देवेंद्र मोहन चौबे, हिमाचल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बांदा अखिलेश शुक्ला सहित तमाम कांग्रेसी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed