{"_id":"66198616c975f10d640f1f94","slug":"villagers-protest-with-empty-vessels-for-water-create-jam-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-105893-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ग्रामीणों का पानी के लिए खाली बर्तनों संग प्रदर्शन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ग्रामीणों का पानी के लिए खाली बर्तनों संग प्रदर्शन, लगाया जाम
Sat, 13 Apr 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
महोबा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव की हरिजन बस्ती में नलों से पानी न आने और हैंडपंपों के भी जवाब देने से पेयजल संकट पैदा हो गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं व पुरुषों ने सड़क पर खाली डिब्बे और बर्तन रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने रिबोर कराकर पेयजल समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिया। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
शाहपहाड़ी गांव की हरिजन बस्ती में एक पखवाड़े से पानी का भीषण संकट है। अब नलों से पानी न आने और हैंडपंपों का भूगर्भ जलस्तर घट जाने से समस्या गहरा गई है। घंटों चलाने के बाद हैंडपंप एक से दो डिब्बा ही पानी दे रहे हैं। इससे लोगों को दूर-दूराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
पेयजल समस्या से जूझ रहे आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। खाली डिब्बे रखकर ग्रामीणों व महिलाओं ने जाम लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण रज्जब, भानकुमार वर्मा, मुन्ना, विवेक आदि ने बताया कि हरिजन बस्ती में भीषण जल संकट पैदा हो गया है। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। ग्राम प्रधान को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर सूचना पर सीओ दीपक दुबे, तहसीलदार रामसुधार व कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे व समझाने का प्रयास किया। इस दौरान तहसीलदार ने हैंडपंपों का रिबोर कराकर पानी की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया, तब 11 बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे खुल सका। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।