फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers angry over making fake documents to grab temple in mahoba

महोबा: मंदिर हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 23 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over making fake documents to grab temple in mahoba
कबरई थाने में जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। फर्जी दस्तावेज तैयार कर मंदिर हड़पने के प्रयास पर ग्रामीण भड़क गए और पुजारी समेत भारी संख्या में ग्रामीणों ने कबरई थाने में जाकर जमकर हंगामा काटा। थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। हिंदू संगठन के लोग भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन मराठी के हनुमान मंदिर को हड़पने के लिए एक शख्स ने मंदिर के पुजारी को झांसा देकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए। पुजारी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दस्तावेज निकलवाए जिसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। महंत सरजूशरण दास ने बताया कि कानपुर निवासी सौरभ शुक्ला प्रतिदिन मंदिर में आता था, जिससे उनका परिचय हो गया।
विज्ञापन

सौरभ शुक्ला ने महंत से मंदिर परिसर में संस्कृत विद्यालय खुलवाने को कहा था। कहा इससे यहां के बच्चों को शिक्षा मिलेेगी और मंदिर का विकास होगा। इस लालच में आकर महंत तैयार हो गए। सौरभ शुक्ला महंत को रजिस्ट्रार ऑफिस महोबा ले गया, जहां पर अंग्रेजी में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मंदिर को हड़पने का षड्यंत्र रचा। मंदिर हड़पने की साजिश का पता चलने पर महंत ने इसकी जानकारी कबरई के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामबालक पांडेय ने महंत के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर दस्तावेज निकलवाए, तो वह फर्जी पाए गए। इसकी भनक लगते ही ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के बुंदेलखंड सचिव कमलेश पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर सिंह, बजरंग दल, हिंदू सेवा समिति सहित तमाम संगठनों ने लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। इस पर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed