फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,road,JE,BDO,block

इटौरा पुरवा गांव में सौभाग्य योजना से बिछेगी बिजली लाइन, प्रस्ताव भेजा

Sun, 26 Sep 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
village,road,JE,BDO,block
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महुआ का इटौरा पुरवा गांव अब जल्द रोशन होगा। सात दशक बाद भी गांव में बिजली न पहुंचने की खबर अमर उजाला ने 25 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। रविवार को सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ व बिजली विभाग के जेई ने गांव पहुंच हकीकत परखी। सौभाग्य योजना से बिजली लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। साथ ही सीडीओ ने सीसी सड़क के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इटौरा पुरवा में बिजली व गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। इसकी खबर प्रकाशित होने पर सीडीओ डॉ. हरिचरण ने बीडीओ प्रशांत कुमार को इटौरा पुरवा भेजा। बीडीओ ने सचिव निर्देश पटेल, ग्राम प्रधान गीतारानी के साथ मौका मुआयना कर 800 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार की। धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। बिजली विभाग के जेई देवकी नंदन ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव में विद्युत पोल, तार आदि शामिल है। बजट मिलते ही विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। गांव में अफसरों के आने और जल्द ही बिजली से रोशन होने की उम्मीद बढ़ने से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन

फोटो 26 एमएएचपी 04 परिचय-पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
सीडीओ ने काशीपुरा पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
महोबा। पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत काशीपुरा में संचालित पंचायत कार्यालय का सीडीओ डॉ. हरिचरण ने निरीक्षण किया। पंचायत भवन का निर्माण न होने और कार्यालय का संचालन प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा के समीप एक भवन में किए जाने पर उन्होंने जानकारी ली। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत भवन के लिए गांव में भूमि का चिंहीकरण किया जाना है। इसको लेकर तहसीलदार से बात की गई है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जमीन चिंहित किए जाने की बात कही है। बताया कि पंचायत भवन का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से स्वीकृति भी मिल गई है। जमीन मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed