फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,police,FIR,injured,mahoba news

खन्ना क्षेत्र में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Tue, 19 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,injured,mahoba news
खन्ना (महोबा)। क्षेत्र के अटघार गांव में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में निर्र्वतमान प्रधान और उसके परिवार के लोगों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अटघार गांव निवासी मंगल सिंह सोमवार की रात घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रहे थे।
मंगल सिंह के मुताबिक तभी निर्र्वतमान प्रधान रामेश्वर साथियों के साथ पहुंचे और उसे अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ है। मामले में मंगल सिंह के बेटे सुधीर की तहरीर पर प्रधान नन्हू सिंह, विक्रम सिंह, कल्लू सिंह, लाखन सिंह ,अर्पित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि, ग्राम प्रधान ने मंगल सिंह, विचित्र सिंह, सुधीर सिंह, राजेश सिंह और शत्रुघ्न सिंह समेत सात लोगों पर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed