फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,home,ganga,ADM,DM

डूब क्षेत्र में आ रहे गुगौरा गांव को विस्थापित करने की मांग

Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
village,home,ganga,ADM,DM
महोबा। अर्जुन सहायक परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आ रही गुगौरा गांव की बस्ती को विस्थापित किए जाने मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। बताया कि यदि उन्हें दूसरे स्थान पर विस्थापित नहीं किया गया तो पूरा गांव पानी में डूब जाएगा। जिससे जनहानि की आशंका है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर विस्थापित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुगौरा गांव के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबैर बेग को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गुगौरा गांव डूब क्षेत्र में आ रहा है। वर्ष 1980 में बांध में जलभराव होने के चलते भारी क्षति हुई थी। बस्ती के चारों तरफ जलभराव हो गया था। जिससे कई मकान गिर गए थे। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने गांव के चारों ओर एक किमी के दायरे की जमीनों का मुआवजा दिया था। शिकायती पत्र में बताया कि 40 वर्ष पहले बांध के बंधान की ऊंचाई तीन से चार मीटर थी जो अब नौ मीटर हो गई है। जिससे गांव में जलभराव होने की पूरी आशंका है। बताया कि झिरसहेबा गांव को विस्थापित किया जा चुका है। गुगौरा गांव को भी विस्थापन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। उन्होंने गुगौरा गांव का टेक्निकल सर्वे कराकर विस्थापित किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन व शिकायत करने वालों में योगेंद्र सिंह, राजाबाबू, सुरेश प्रजापति, मोनू परिहार, देवी सिंह, गौरीशंकर, ज्ञान सिंह, रामबहादुर, गयाप्रसाद आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed