फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Village head said - corruption is a lot, I will resign

महिला ग्राम प्रधान बोली भ्रष्टाचार बहुत, दे दूंगी इस्तीफा 17-09-56

Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Village head said - corruption is a lot, I will resign
महोबा : मिरतला ग्राम प्रधान राजकुमारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। भ्रष्टाचार का आरोप लगा लेखपाल की शिकायत करने वाली ग्राम पंचायत मिरतला की प्रधान राजकुमारी कार्रवाई न होने से आहत हैं। शनिवार को उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार बहुत है, अब अगर अधिकारियों ने उनकी शिकायत नहीं सुनी तो इस्तीफा दे देंगी।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। लेखपाल मनमाने तरीके काम कर रहा है। ग्रामीण उनसे शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रधान होने के बाद भी वे मदद नहीं कर पा रही हैं। प्रधान राजकुमारी ने जिलाधिकारी पत्र लिखा है। प्रधान का आरोप है कि उनके गांव में तैनात लेखपाल उच्च अधिकारियों के रहमोकरम पर भ्रष्टाचार कर रहा है। मनरेगा मजदूरों की आय प्रमाण पत्र बनाने में मनमानी कर रहा है। जिन लोगों की आय अधिक है उनके कम आय का प्रमाण पत्र बना रहा है। उगाही के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन

दो बार तत्कालीन जिलाधिकारी से कर चुकी हैं शिकायत
ग्राम प्रधान ने बताया कि दो बार तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार से 30 जून 2021 और 06 अक्तूबर को शिकायत कर चुकी ह्रूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। अब नए जिलाधिकारी मनोज कुमार से भी मामले को लेकर शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर जानकारी नहीं हैं। अगर महिला ग्राम प्रधान को शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने पर लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed