फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,water,mla,tank

टैंक बनने से हर घर में पहुंचेगा पानी

Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,former,water,mla,tank
ग्राम भंडरा में निर्मित ओवरहेड टैंक का पूजन करते सदर विधायक - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। नमामि गंगे हर घर नल योजना के तहत कस्बा श्रीनगर ग्राम पंचायत भंडरा में निर्मित होने वाली ओवरहेड टैंक का भूमि पूजन सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने विधि विधान से किया। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना से जिले के सभी गांव में लोगों को 2022 तक पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कुलाई पहाड़िया में ग्राम समाज की भूमि पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा है। सदर विधायक ने पूजन कर कहा कि ओवरहेड टैंक बनने के बाद हर घर में पानी पहुंचेगा ।इसके बाद सदर विधायक ग्राम पंचायत भंडरा में निर्मित होने वाले ओवरहेड टैंक का भी भूम पूजन किया। इस मौके अधिकारी मौजूद रहे। उधर ग्राम पंचायत सिजहरी निर्मित होने वाले मॉडल मोक्ष धाम का भी विधायक द्वारा भूमि पूजन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेश राजपूत, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक में चुनावी तैयारियों पर बल
खरेला। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सेक्टर बूथ स्तर पर संगठन को को मजबूत करने बल दिया गया।
नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में खरेला भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जे पी अनुरागी और जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। बूथ स्तर तक पहुंच कर उनका प्रचार प्रसार करते हुए सक्रिय होकर बूथ को मजबूत बनाने को कहा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी डा. कमलेश सक्सेना ने प्रदेश संगठन से निधारित कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बताई गई। खन्ना जिला पंचायत सदस्य तेजा शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला मंत्री रोशन सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री शिवशंकर तिवारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed