{"_id":"6009b2f08ebc3e2e7a15b764","slug":"village-former-school-pwd-mahoba-news-mahoba-news-knp607345846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला सरकारी कोल्ड स्टोरेज श्रीनगर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला सरकारी कोल्ड स्टोरेज श्रीनगर में
विज्ञापन
महोबा। जिले के किसानों को भी एक सौगात मिलने वाली है। किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर श्रीनगर कस्बे में सरकारी कोल्ड स्टोरेज बनने जा रहा है। इसके लिए स्थान चिन्हित होने के साथ ही प्रस्ताव भी पास हो चुका है। शासन ने कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए 92 लाख बजट भी आवंटित कर दिया है। डीपीआर तैयार होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
जिले में अभी तक कोई भी सरकारी कोल्ड स्टोरेज नहीं है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन विलेज योजना से श्रीनगर क्लस्टर में आने वाले 13 गांव को शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुवधिाओं से लैस किया जाना है। इसके लिए शासन ने कस्बे में किसानों की फसलों के साथ सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कस्बे में सवा करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत ने श्रीनगर में बेलाताल रोड पर प्राथमिक स्कूल काछिन खोडा के पास दो बीघा जमीन चिन्हित की गई है। इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है। कोल्ड स्टोरेज का डीपीआर लोक निर्माण विभाग को बनाने का काम सौंपा गया है।
हालांकि लोक निर्माण विभाग जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर देने को कहा गया है। अगर किसी कारणवश लोक निर्माण विभाग डीपीआर नहीं बनाता है, तो कोल्ड स्टोरेज बनाने वाली किसी और संस्था से भी मदद ली जा सकती है। जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के लिए शासन ने 92 लाख की धनराशि आवंटित कर दी है। डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर कोल्ड स्टोरेज से किसान अपनी फसल और सब्जी को निकालकर उचित भाव में बेच सकेंगे।