फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,police,wine,co

अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,wine,co
अजनर (महोबा)। तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने कबूतरा डेरा धवर्रा में छापा मारकर अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर 4,650 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने 50 क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट कराया।
विज्ञापन

सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में कुलपहाड़, महोबकंठ व अजनर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कबूतरा डेरा धवर्रा में छापा मारा। जहां पर तीन भट्ठियां धधकती मिलीं। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त खुशी, पल्लवी व आरती को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि कबूतरा डेरा से भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने इस स्थान से कबूतरा डेरा को हटाने की मांग की है। जिसकी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------------------------
गड्ढे न भरने से ग्रामीण परेशान
बेलाताल (महोबा)। हर घर नल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन के लिए गलियों में गहरी खुदाई कर उसकी भराई ना करने से आए दिन वाहनों से गिरकर ग्रामीण घायल हो रहे हैं। तथा बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। जुगयाना पुरा निवासी रईस अहमद, लखनलाल, विजय कुमार तकियापुरा के हीरालाल कुशवाहा गंगाराम भागीरथ का कहना है कि हर घर नल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन के लिए गहरे गड्ढे घटना को अंजाम दे रहे हैं वाहन तो दूर पशुओं को निकलने में भी परेशानी हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
राष्ट्रीय सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा
महोबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को आनंद विश्व विद्यालय गुजरात में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसे चारो ब्लाक में देखा गया। जिसमें कुल 155 कृषकों में से 102 पुरुष एवं 53 महिलाओं ने देखा। प्रसारण की समाप्ति के बाद बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम नरायण त्रिपाठी ने कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित कर संबोघित कर कार्यक्रम का समापन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed