फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,mahoba,doctor,gold

गोल्डन कार्ड बनाने में महोबा का प्रदेश में चौथा स्थान

Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
village,former,mahoba,doctor,gold
महोबा। गोल्डन कार्ड बनाने में महोबा जिले को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इस पखवाड़े में जिले को पहले स्थान पर लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। वर्ष 2011 की सूची में कई लोग सर्वे में छूट गए थे। इस सूची को दोबारा अपडेट किया गया है। अब वंचित लोगों के स्वास्थ्य विभाग 26 जुलाई से नौ अगस्त तक गोल्डन कार्ड बनाएंगा। यह बात शनिवार को सीएमओ मनोजकांत सिन्हा ने पत्रकारों से मुखातिब हो कही।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कई स्थानों पर सेंटर बनाए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की मंशा यह है कि अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड आयुष्मान पखवाड़ा के अंतर्गत बन सकें। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी सेंटर व कुछ आंगनबाड़ी केंद्र भी सेंटर बनाए गए हैं, जहां कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। वंचित लोग अपने नाम के बारे में इन सेंटरों पर जाकर पता कर सकते हैं, अगर उनका नाम सूची में है तो कार्ड अवश्य बनेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व कुछ एनजीओ इसमें सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 65,868 परिवारों को आयुष्मान कार्ड देने हैं, जिसके सापेक्ष 38,563 परिवारों में एक और एक से अधिक कार्ड बन चुके हैं। जिले में 3 लाख 29 हजार 340 लाभार्थियों में से एक लाख तीन हजार 955 लोग कार्ड ले चुके हैं। बचे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड आयुष्मान पखवाड़े में बनाए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. योगिता शर्मा, डॉ. योगेंद्र राजावत, मोहम्मद साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed