{"_id":"60f9bb718ebc3e6fdc5e2093","slug":"village-fir-rupees-forced-gold-mahoba-news-knp641818242","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में पांच घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में पांच घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के थाना पसवारा गांव में बुधवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित घरों में ही गहरी नींद में सोते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों को मुआयना करते हुए गांव के बाहर खेतों से खाली बक्से बरामद किए। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
थाना पसवारा गांव निवासी बरदानी अहिरवार के मकान को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे चोर मकान से तीस हजार की नगदी व करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। इसके बाद चोरों ने रामस्वरूप पाल, उसके भाई मइयादीन पाल, हल्के श्रीवास व मैना देवी के मकानों को निशाना बनाया। जहां से चोर नगदी व आभूषण समेत हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह जब पीड़ित जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख उनके होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही पसवारा चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थलों का बारीकी से मुआयना किया। जांच के दौरान बरदानी अहिरवार के कमरों के ताले कटे मिले। पीड़ित बरदानी ने बताया कि दो दिन बाद उसके बेटे महादेव की रिंग सेरेमनी थी। इसके लिए जेवर व नगदी घर पर रखी थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर चौकी व शहर कोतवाली में दी है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।