फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,ambulance,police,FIR,man

प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 10 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
village,ambulance,police,FIR,man
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी पांच वर्ष पहले हो चुकी है। पति-पत्नी दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। काम के दौरान पति का एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। एक माह पहले दंपती महोबा लौट आए। दो दिन पहले प्रेमिका किसी कार्य से जनपद बांदा आई। मोबाइल फोन से दोनों के बीच बातचीत होने के बाद शुक्रवार को प्रेमिका महोबा आ गई। इधर पति के हावभाव देख पत्नी को शक हो गया। दोपहर के समय शहर के एक होटल में पति प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। तभी पत्नी अपनी ननद के साथ पहुंच गई और दोनों होटल से बाहर निकले तो गुस्साई पत्नी ने मारपीट करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। जिसके बाद उन्हें कोतवाली से जाने दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed