{"_id":"6110259a8ebc3ef44f3a2781","slug":"village-accident-road-sdm-man-mahoba-news-knp645126084","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सड़कों पर सम्हल कर निकले जनाब, जरा सा चूके तो पहुंच जाओगे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सड़कों पर सम्हल कर निकले जनाब, जरा सा चूके तो पहुंच जाओगे अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बारिश के मौसम में खस्ताहाल सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि सड़क नजर ही नहीं आती है। ऐसे में इन सड़कों से गुजरना राहगीरों के लिए खतरे से खाली नहीं हैं। जरा चूक हुई तो तुरंत अस्पताल पहुंचने की तैयारी है।
सरकार भले ही गड्ढा मुक्त सड़कों का ढिंढोरा पीटती है लेकिन जिले में हकीकत कुछ और ही है। जहां बारिश में सड़कों पर भरे पानी में गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। कई लोग तो अस्पताल भी पहुंच गए हैं। इसके बाद भी सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है। ग्रामीण इलाकों से जुड़ी सड़कों की हालत खस्ताहाल है।
केस-1
एक वर्ष से गड्ढों में तब्दील कौहारी मार्ग में हो रहीं दुर्घटनाएं
महोबा। विकासखंड कबरई के कौहारी गांव की तीन किमी लंबी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। दो-दो फीट गहरे गड्ढे होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक इसका अंदाजा नहीं लगा पाते और गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण न कराए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन
केस-2
गड्ढे युक्त सड़क से निकलना मुश्किल
कबरई। कस्बे के इंद्रानगर व विशाल नगर के मध्य से होकर कबरई बांध को जाने वाले रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के कारण राहगीरों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से बोल्डर ढोने वाले ओवरलोड डंफर निकलते है जिनसे कई बार बड़े पत्थर गिरने से मोहल्लेवासी बाल बाल बचे हैं।
-----------------------------------
केस-3
सड़क बन गई तालाब, फंस रहे वाहन
बेलाताल। जैतपुर मुख्य मार्ग पैदल चलने लायक भी नहीं रह गया है। चार किलोमीटर गहरे गड्ढों के कारण संभल कर चलना पड़ रहा है। दो पहिया चालक दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्याप्त है। कुलपहाड़ नौगांव मुख्य मार्ग कस्बा जैतपुर के खंदिया पुरा से पेट्रोल पंप तक चार किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है।
-----------------------------------------
क्या बोले लोग-
-जगदीश कुशवाहा का कहना है कि रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से निकलने में भारी समस्या झेलनी पड़ती है। ओवरलोड डंपरों से पत्थर गिरने का भी खतरा मंडराता रहता है।
-मुकेश त्रिपाठी का कहना है कि रोड में गड्ढे हो जाने से बरसात में सड़के तालाब बन गईं हैं। सरकार का गड़्ढा मुक्त अभियान खोखला है।
----------------------------
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विपिन कुमार का कहना है कि जिन सड़कों पर गड्ढे हैं उनका मरम्मतीकरण कर गड़्ढा मुक्त किया जाएगा।