फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vijay Sagar Bird Sanctuary is echoing with the chirping of foreign birds

Mahoba News: परदेसी परिंदों की चहचहाहट से गूंज रहा विजय सागर पक्षी विहार

Tue, 31 Dec 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vijay Sagar Bird Sanctuary is echoing with the chirping of foreign birds
महोबा। शहर का एकमात्र पिकनिक स्पॉट विजय सागर पक्षी विहार इस समय परदेसी परिंदों से गुलजार है। नए साल में यदि आप भी पक्षियों का कलरव सुनना चाहते हैं तो विजय सागर आइए।
विज्ञापन

पक्षी विहार में इस समय करीब एक हजार प्रवासी और दो हजार स्थानीय पक्षी डेरा जमाए हैं। सुबह-शाम चिड़ियों की चहचहाहट और कलरव लोगों को आकर्षित कर रहा है।
ठंडे देशों में बर्फ जमा होने से बुंदेलखंड में हर साल सैकड़ों विदेशी पक्षी विजय सागर झील में डेरा जमा लेते हैं। इस बार रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान आदि देशों के परिंदे आए हैं।
विज्ञापन

इनमें लालसर, मटामर, करूल, पनकौआ, पनडुब्बी, लिटिक ऑक, सारस, बगुला, सीकपर आदि शामिल हैं। नए साल में लोग परिवार समेत यहां पहुंचेंगे। जो परदेसी परिंदों का पास से दीदार कर उनकी फोटो कैमरों में कैद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सागर पक्षी विहार तक सड़क और रेल मार्ग से पहुंचा जा सकता है। निकटतम रेलवे स्टेशन महोबा है। जिला मुख्यालय से पांच किमी की दूरी पर विजय सागर अभ्यारण्य केंद्र हैं।

कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई की ओर चलने पर एक संपर्क मार्ग मिलता है। दो किमी संपर्क मार्ग पर चलकर पक्षी विहार में पहुंचा जा सकता है। एक पर्यटक को 30 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। यहां स्थित पहाड़ पर हवा महल भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed