{"_id":"5d6eb9a38ebc3e014b5f8e26","slug":"vidhaayak-ne-ek-samudaay-ke-logon-ke-khilaaph-mukadama-darj-karane-ke-nirdesh-die-mahoba-news-knp51142102","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिए एक समुदाय के लोगों के पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिए एक समुदाय के लोगों के पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालट में तीन दिन पहले उर्स के मौके पर मुर्गे की बिरयानी खाने को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम सालट पहुंचे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर छल पूर्वक मुर्गे की बिरयानी खिलाने का आरोप लगाते हुए एक समुदाय के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। जिस पर विधायक ने कोतवाली प्रभारी चरखारी को मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में कुलपहाड़, चरखारी की पुलिस तैनात कर दी गई है।
गौरतलब है कि 31 अगस्त को ग्राम सालट में उर्स कार्यक्रम के मौके पर पूड़ी, सब्जी और बिरयानी का लंगर किया गया। जहां पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी खाई लेकिन करीब आधा दर्जन दूसरे समुदाय के ही लोगों ने बिरयानी खाई। दो दिन बाद गांव के ही कुछ लोगों ने मुर्गे की बिरयानी खाने की बात कहकर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। हालांकि कोतवाली प्रभारी के समझाने-बुझाने के बाद मामला निपट गया था।
मंगलवार को चरखारी विधायक गांव पहुंचे और वहां बैठक की। जहां पर ग्रामीणों ने उन्हें शिकायती पत्र देकर छल करके बिरयानी खिलाने का आरोप लगाया। विधायक ने नौ गांवों से आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सालट गांव में कोई मजार ही नहीं है और कोतवाली प्रभारी से मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
कोतवाल को दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
चरखारी। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू का कहना है कि नौ गांवों के ग्रामीण उनसे सालट गांव में मिले और ग्रामीणों ने छल पूर्वक मांस की बिरयानी खिलाए जाने की बात बताई है। जिस पर मैंने कोतवाली प्रभारी चरखारी को ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई
चरखारी। कोतवाली प्रभारी चरखारी अनूप दुबे ने सालट गांव से लौटकर बताया कि सालट गांव में ग्रामीणों ने उन्हें एक समुदाय के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।