{"_id":"69c2e2c77772b4009f08467f","slug":"vehicle-parking-will-be-arranged-at-four-places-in-the-city-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123653-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शहर में चार स्थानों पर होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शहर में चार स्थानों पर होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था
Wed, 25 Mar 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में चार स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार को नगर पालिका महोबा में वाहन पार्किंग स्थल की नीलामी हुई। इस दौरान अधिकतम बोली 33.77 लाख पर पार्किंग स्थल को नीलाम कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान सभासदों के बीच नोकझोंक हुई। जिन्हें बाद में शांत कराया गया।
नगर पालिका की ओर से शहर के नवीन प्राईवेट बस स्टैंड, पुराने प्राइवेट बस स्टैंड, हमीरपुर चुंगी व परमानंद चौराहा पर वाहन पार्किंग के लिए नीलामी की प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान सभासद भी पहुंचे। नीलामी की बोली जल्द शुरू कराने के लिए एक सभासद ने मांग की। इस पर दूसरे सभासद से उसकी नोंकझोंक हो गई। हालांकि सभासद को शांत करा दिया गया। इसके बाद बोली शुरू हुई। नीलामी में कुल नौ बोलीदाता शामिल हुए। अशोक अवस्थी ने अधिकतम बोली 33.77 लाख रुपये लगाई। इससे वाहन पार्किंग का ठेका उनके नाम हो गया। पालिका ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। यदि अन्य स्थानों पर वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जाता है तो इसकी शिकायत की जाए। ताकि कार्रवाई की जा सके। उधर, पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया का कहना है कि दो सभासदों में नोकझोंक हुई थी। जिन्हें बाद में शांत करा दिया गया।