{"_id":"671f7ab92f50b321e1044ca5","slug":"vehicle-crushes-truck-driver-crossing-the-road-death-mahoba-news-c-12-1-jhs1001-878594-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वाहन ने सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वाहन ने सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को कुचला, मौत
Mon, 28 Oct 2024 05:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थरमंडी कबरई के बांदा तिराहा स्थित खनिज बैरियर के पास किसी वाहन ने सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। तमिलनाडु के पलायम गांव निवासी शक्तिवेल मणि (35) ट्रक चलाकर परिवार का भरण-भोषण करता था। रविवार की रात वह ऑटो पार्ट्स का माल लादकर पत्थरमंडी कबरई आया था।
रात करीब साढ़े 11 बजे वह कस्बा कबरई के एक होटल में भोजन करने के बाद पानी लेने जा रहा था। तभी बांदा तिराहे पर तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कबरई पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी परिचालक लक्ष्मण (40) निवासी पुलियोर, कृष्णागिरि ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। थानाध्यक्ष कबरई नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।