फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vehicle collided with bike, tailor died

Mahoba News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दर्जी की मौत

Sat, 25 Feb 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with bike, tailor died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दर्जी की मौत और साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।


मोहल्ला भटीपुरा निवासी शंकरलाल (55) एक दुकान में कपड़ों की सिलाई करने का काम करता था। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करके पड़ोसी लखन (32) के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी हाईवे पर काली माता मंदिर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। शंकरलाल की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से पत्नी देवकली, पुत्र वीर, राहुल और भाई जगदीश व कैलाश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed