फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Veerbhoomi College's digital library will be powered by solar energy

Mahoba News: सौर ऊर्जा से संचालित होगी वीरभूमि कॉलेज की डिजिटल लाइब्रेरी

Sat, 04 Apr 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 04 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Veerbhoomi College's digital library will be powered by solar energy
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में तैयार हो रही डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन सौर ऊर्जा से किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में पांच किलोवॉट का सोलर संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। डिजिटल लाइब्रेरी तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो एक माह के अंदर डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीरभूमि कॉलेज शहर का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है। कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में 3500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इसके अलावा कॉलेज परिसर में ही समाज कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अब कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। यह लाइब्रेरी खनिज निधि से बनाई जा रही है। लाइब्रेरी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। डिजिटल लाइब्रेरी में 30 कंप्यूटर और वाईफाई की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

उधर, वीरभूमि कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि टैबलैब के बगल में स्थित हॉल में आधुनिक लाइब्रेरी तैयार कराई जा रही है। यहां एक बार 100 छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। एक माह में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed