फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   'Vande Mataram' echoes in schools as they mark their 150th anniversary.

Mahoba News: 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयाें में गूंजा वंदे मातरम

Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
'Vande Mataram' echoes in schools as they mark their 150th anniversary.
फोटो 25 एमएएचपी 15 परिचय-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामूहिक गान करतीं छात्राएं
महोबा/चरखारी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के रामकथा मार्ग पर स्थित सरस्वती बालिका विद्यामंदिर में प्रधानाचार्य आभा तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की ओर से वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी व अंजू शिवहरे ने कहा कि भारत माता की यह धरती फल, फूल और वृक्षों से सुसज्जित आनंद देने वाली है। साथ ही हम सब का पालन, पोषण करने वाली है। हम सब इसके ऋणी हैं और जीवन पर्यंत रहेंगे। वंदे मातरम गान में डीएवी इंटर कॉलेज, प्रयाग एकेडमी, एकता पैलेस, साईं कॉलेज, मां चंद्रिका महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके अलावा चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल, बाल शिक्षा सेवा सदन, कीरत सागर क्लब, दुर्गा वाहिनी व संस्कार सेवा केंद्र दमौरा में भी वंदे मातरम गान हुआ। उधर, शहर के आल्हा चौक के निकट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भी वंदे मातरम का गान हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, संगीताचार्य जगप्रसाद तिवारी, प्रेमचंद्र सोनी, कमलेश चंद्र चौरसिया, डॉ. मुरली मनोहर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में वंदे मातरम सामूहिक गान हुआ। इस दौरान वातावरण देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक डॉ. ओमशंकर ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी, मुख्य अतिथि पंकज बिंदुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 25 एमएएचपी 15 परिचय-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामूहिक गान करतीं छात्राएं

फोटो 25 एमएएचपी 15 परिचय-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामूहिक गान करतीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed