{"_id":"58a1e60d4f1c1b5a33d84d23","slug":"valentine-s-day-today-to-express-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन-डे आज होगा प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन-डे आज होगा प्यार का इजहार
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोज फेस्टिवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाश्चात्य सभ्यता के पर्व वेलेंटाइन-डे को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। प्यार के इजहार के पर्व वेलेंटाइन-डे को लेकर गिफ्ट दुकानदारों ने ग्राहकों को पसंद को देखते हुए आकर्षक उपहार मंगाए है। वहीं, फूल विक्रेताओं ने गुलाब की विभिन्न वैरायटी के फूलों के आर्डर बुक कर दिए है। धार्मिक स्थलों के अलावा ऐतिहासिक विजय सागर पक्षी विहार प्रेमी जोड़ो से गुलजार रहेगा।
वेलेंटाइन-डे एक सप्ताह से मनाया जा रहा है। आज युवा गिफ्ट व गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करेंगे। गिफ्ट सेंटर संचालक रामगोपाल, देवेंद्र ने बताया कि वेलेंटाइन-डे को लेकर युवाआें की मांग के अनुसार गिफ्ट मंगाए गए है। फूल विक्रेता पप्पू, रामकिशोर ने बताया कि इस दिन गुलाब की मांग अधिक होने से विभिन्न वैरायटी के गुलाब के फूलों के आर्डर बुक किए गए है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता प्यार का इजहार करने वालों पर खलल डाल सकते है।
बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता टोलियां बनाकर धार्मिक स्थलों पर भ्रमण करेंगे। बजरंग दल पाश्चात्य सभ्यता के इस पर्व का विरोध करेगा और युवाओं को अपने माता पिता, भाई बहन व गुरुजनाें से प्रेम व सम्मान करने के लिए प्रेरित करेगा।