{"_id":"603138cd8ebc3ee95c52bd47","slug":"vakilo-ne-nikali-bike-raili-mahoba-news-knp613082934","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने बाइक रैली निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने बाइक रैली निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध जताते वकील
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन शनिवार को जारी रहा। अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकालने के बाद एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला के नेतृत्व में 50 से अधिक वकीलों ने कचहरी से बाइक रैली निकाली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची। अधिवक्ताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश यादव को सौंपा। जिसमें अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ के अधिवक्ता ओंकार सिंह की आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन पर अभियुक्तों से मिले होने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ की सहायता देने दोषी अपराधियों व पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
चरखारी संवाद के अनुसार बार एसोसिएशन व सिविल अधिवक्ता संघ की समिति के पदाधिकारियों ने एसआईटी से मुकेश पाठक मौत के मामले की जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, चंद्रिका मिश्रा, भास्कर तिवारी, केदारनाथ, सिविल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, मोहम्मद सफीक, अनिल शुक्ला मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार महोबा व मेरठ में अधिवक्ता की मौत के मामले में अधिवक्ता बार संघ ने एसडीएम मोहम्मद उवैस को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुनील कुमार द्विवेदी, बृजेंद्र द्विवेदी, शाकिर खान, भुवनेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह है मामला
समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने कबरई ब्लाक प्रमुख छत्रपाल यादव व उनके चार साथियों पर 60 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए सात फरवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद छत्रपाल व उसके साथी लगातार दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे थे। जिससे परेशान होकर अधिवक्ता ने 13 फरवरी की रात अपने आवास पर लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ब्लाक प्रमुख समेत सभी सात आरोपियों को जेल भेजा गया है।