{"_id":"69c97600e52d8f4ec70e331a","slug":"utsav-bhawan-to-be-built-in-khanna-at-a-cost-of-rs-141-crore-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123796-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खन्ना में 1.41 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खन्ना में 1.41 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन
Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत खन्ना में 1.41 करोड़ से उत्सव भवन बनाया जाएगा। इसमें ग्रामीण शादी समारोह कर सकेंगे। रविवार को सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने उत्सव भवन का भूमि पूजन किया।
ग्रामीण क्षेत्र में शादी समारोहों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में महंगे गेस्ट हाउस करने में अधिक खर्च करना पड़ता है। ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह की पहल पर जनपद का इकलौता उत्सव भवन कस्बा खन्ना में बनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से प्रदेश की 71 ग्राम सभाओं में उत्सव भवन बनाए जा रहे हैं। उत्सव भवन में सारी सुविधाएं रहेंगी। इसका रखरखाव ग्राम पंचायत की ओर से किया जाएगा। खन्ना कस्बे में उत्सव भवन बनने से ग्रामीण अब यहां से शादी समारोह कर सकेंगे। भूमि पूजन होने से अब यहां जल्द ही उत्सव भवन बनकर तैयार होगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य तेज प्रकाश शिवहरे, आकाश दीप सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा, देव सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।