फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Urmil will run from tomorrow in the main town, problems of 12 villages solved

Mahoba News: कल से चलेगी उर्मिल मुख्य नगर, 12 गांवों की दूर हुई समस्या

Mon, 10 Nov 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Urmil will run from tomorrow in the main town, problems of 12 villages solved
श्रीनगर (महोबा)। मानसून सत्र के दौरान पर्याप्त बारिश होने से लबालब हुए उर्मिल बांध का पानी रबी सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उर्मिल मुख्य नहर में 11 नवंबर से पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर सिंचाई विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऐसे में ब्लॉक कबरई के करीब 12 से अधिक गांवों के किसानों को फसल की सिंचाई के लिए नहर के माध्यम से पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

उर्मिल बांध यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित है। उर्मिल बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 237.43 मीटर जबकि न्यूनतम भंडारण क्षमता 228.30 मीटर है। इस समय उर्मिल बांध में 237.20 मीटर पानी भंडारित है। सिंचाई विभाग की ओर से 11 नवंबर से उर्मिल मुख्य नहर में पानी छोड़ने का रोस्टर तैयार किया है। उर्मिल मुख्य नहर की लंबाई 29.6 किलोमीटर लंबी है, जिसका टेल सलारपुर टैंक में समाप्त होता है। उर्मिल मुख्य नहर से मिलने वाले पानी से किसान अपनी रबी फसल की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के शमसेरा, फुटेरा, कैमाहा, छोटी टपरियन, बड़ी टपरियन, ज्योरइया, डिगरिया, मवई, सिजरिया, सिजवाहा, भंडरा आदि गांव के किसान इससे लाभान्वित होंगे। समय से नहर में पानी छोड़े जाने की सूचना से किसानों में उत्साह है। इस वर्ष उन्हें पानी की कमी से कारण सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उर्मिल से मिलती है शहर को पेयजल आपूर्ति
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध शहरवासियों के लिए लाइफलाइन है। उर्मिल बांध से सिजहरी गांव व महोबा नगर की डेढ़ लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। बीते दिन हुए समझौते के तहत मध्य प्रदेश को 58.34 एमसीएम व उत्तर प्रदेश को 38.89 एमसीएम पानी मिलेगा। इस पानी को खेतों की सिंचाई व पेयजल के रूप में उपयोग किया जाएगा जबकि 10 फीसदी पानी वाष्पीकरण में खर्च होगा।

------------
इस वर्ष उर्मिल बांध पूरी तरह लबालब है। बांध में पर्याप्त पानी होने से किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। 11 नवंबर से उर्मिल मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाएगा। -शिवा वर्मा, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed