फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: In online meeting female Pradhan of scheduled caste was raised from chair by Dabangg

यूपी: अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को ऑनलाइन बैठक में दबंगों ने हाथ पकड़ कुर्सी से उठाया, दस पर मुकदमा

Sat, 05 Jun 2021 04:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Jun 2021 04:48 PM IST
सार

ऑनलाइन बैठक के दौरान अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को दबंगो ने अपने हिसाब से प्रधानी चलाने को लेकर धमकी दी। इतना ही नहीं उसका हाथ पकड़कर उसे कुर्सी से भी उठा दिया।

विज्ञापन
UP: In online meeting female Pradhan of scheduled caste was raised from chair by Dabangg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा में अनुसूचित जाति के युवक का घोड़ी में चढ़ने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि एक अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को दबंगो ने अपने हिसाब से प्रधानी चलाने को लेकर धमकी दी है। महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में चार नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें आरोपी रामू राजपूत को  गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत नथूपुरा की महिला ग्राम प्रधान दो जून को पंचायत भवन में अफसरों के साथ ऑनलाइन बैठक में जुड़ी थी। इसी दौरान 10 से अधिक लोग पंचायत भवन पहुंच गए थे और अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


 

इतना ही नहीं दबंगो ने महिला प्रधान का हाथ पकड़कर कुर्सी से उठा दिया था। धमकी दी थी कि जैसा वह कहेंगे उस हिसाब से प्रधानी चलानी पड़ेगी। विरोध करने पर आरोपी जान माल की धमकी देते हुए चले गए थे। अनुसूचित जाति की महिला प्रधान ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामू राजपूत निवासी झिरसहेबा , रूपेन्द्र राजपूत, अर्जुन राजपूत, रविन्द्र राजपूत निवासी गण नथूपुरा व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एक राय होकर गाली गलौज, धमकी, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रामू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ राम प्रवेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed