फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Up corruption ends, doubled at the bottom - National President

ऊपर का भ्रष्टाचार खत्म, निचले स्तर पर दोगुना बढ़ा-राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 11 Sep 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Up corruption ends, doubled at the bottom - National President
महासम्मेलन में बोलते उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : MAHOBA
महोबा। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों पर लगाये गये दो फीसदी टीडीएस का खुलकर विरोध करेंगे। टीडीएस के विरोध में व्यापार मंडल एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अटल सरकार में व्यापारियों पर धारा 3/7 लागू की जा रही थी। जिसका मैंने भाजपा का सांसद होने के बाद भी संसद में विरोध किया था, जिससे आज तक व्यापारियों पर यह धारा लागू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऊपर का भ्रष्टाचार तो खत्म कर दिया, लेकिन निचले स्तर पर भ्रष्टाचार दो गुना बढ़ गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एकता पैलेस में गल्ला व्यापार मंडल की ओर से आयोजित बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने टीडीएस वापस नहीं लिया तो व्यापार मंडल इसकी लड़ाई लड़ेगा। जरूरत पड़ी तो सीएम आवास के सामने धरना दूंगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क घटा दिया है। नीतेश बिहार में मंडी शुल्क लागू नहीं किया और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में मंडी शुल्क ढाई फीसदी वसूला जा रहा है। इससे व्यापारी घाटे पर व्यापार कर रहा है। फिर भी सरकार व्यापारियों को चोर समझती है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि किसान को नगद पैसा चाहिए, इसलिए किसान व्यापारी को माल बेचता है। कहा कि दो फीसदी लगाए गए टीडीएस का व्यापारी खुलकर विरोध करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि किसान व्यापारी को माल क्यों बेचता है। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है दूसरी तरफ किसानों पर तरह तरह के टैक्स लगा रही है। इस मौके पर संगठन मंत्री राहुल अग्रिवाल, शशांक गुप्ता, भूपेंद्र साहू, नंदकिशोर पस्तौर, सेवक नंदवानी, मुन्ना गुप्ता, शिशुपाल यादव, प्रदीप महेश्वरीय, वनवारी लाल गुप्ता, रवि साहू भागीरथ नगायच, जगदीश साहू शिव कुमार सोनी पंकज गुप्ता तेजेंद्र पाटकार, रामविशाल गुप्ता, संतोष निगम, अजीत गुप्ता सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

थाना अजनर में घटना की जानकारी देते पीड़ित दंपत्ति

थाना अजनर में घटना की जानकारी देते पीड़ित दंपत्ति- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed