फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Mahoba Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022 : आज महोबा में सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी चुनावी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल

Fri, 24 Dec 2021 12:27 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 24 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुंदेलखंड में है। चित्रकूट, बांदा से होते हुए शुक्रवार को ये महोबा पहुंचेगा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी और फिर नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Mahoba Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
महोबा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरों की भूमि महोबा का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। ये भूमि वीर अल्हा और ऊदल की है। इसे महोत्सव नगर यानी त्योहारों का शहर कहा जाता रहा है। इस शहर की पहचान यहां होने वाली बीटल पत्ती यानी पान से भी होती है।  

विज्ञापन


राजनीति की बात करें तो यहां दो विधानसभा क्षेत्र हैं। दोनों इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के पास हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में महोबा सीट से राकेश कुमार गोस्वामी और चरखारी सीट से बृजभूषण राजपूत जीते थे।  
विज्ञापन


चुनावी माहौल बनने लगा
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं?  युवा, महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को महोबा में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दे को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
 
कब और कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : महोबा बस स्टैंड स्थित टी- शॉप

2. दोपहर 11 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : आल्हा चौक 

3. दोपहर 1 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : सांई डिग्री कालेज

4. दोपहर 3 बजे 
राजनीतिक दलों से चर्चा 
स्थान : अंबेडकर पार्क

अब तक 39 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के 39 जिलों में 'सत्ता का संग्राम' आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद हमारा चुनावी रथ अवध और फिर पूर्वांचल में दाखिल हुआ। लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली होते हुए फतेहपुर पहुंचा। चित्रकूट के रास्ते ये चुनावी रथ बुंदेलखंड में दाखिल हुआ है। बांदा के बाद अब अगला पड़ाव महोबा है।  


‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप अपनी बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed