फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: Advocate commit suicide after threatened by Mahoba block chief, lawyer angry over incident

यूपी: महोबा ब्लॉक प्रमुख की धमकी से परेशान अधिवक्ता ने गोली मार की थी आत्महत्या, वकीलों में आक्रोश

Mon, 15 Feb 2021 06:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
UP: Advocate commit suicide after threatened by Mahoba block chief, lawyer angry over incident
महोबा ब्लॉक प्रमुख की धमकी से परेशान अधिवक्ता के गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला - फोटो : amar ujala
महोबा में कबरई के ब्लॉक प्रमुख और प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव की धमकी से परेशान शहर के समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही विरोध प्रदर्शन कर दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उधर, अधिवक्ताओं की हड़ताल से कचहरी आए वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को पुस्तकालय भवन में बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ता मुकेश पाठक के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


इसके बाद मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि मुकेश कुमार पाठक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारियों के मिले होने की बात लिखी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही पूर्व में कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में फरार पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तार किया जाए। अधिवक्ताओं ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP: Advocate commit suicide after threatened by Mahoba block chief, lawyer angry over incident
अधिवक्ता के गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला - फोटो : amar ujala
बाद में अधिवक्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान महामंत्री सज्जन द्विवेदी, विनय राजपूत, राजेश तिवारी, मनोज कुमार, प्रदीप यादव, राकेश अवस्थी, विनोद सक्सेना, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बार एसोसिएशन चरखारी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख कबरई व उसके साथी द्वारा अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक पर दबाव बनाने और आत्महत्या किए जाने की जांच कराने और परिजनों को सुरक्षा दिलाने की मांग की।

इस दौरान अध्यक्ष वीरपाल सिंह राजपूत, महामंत्री अखंड भारत मिश्रा, भास्कर तिवारी, चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, मनोज पाठक, भक्तराम शर्मा, रामेश सिंह मौजूदरहे। मालूम हो कि अधिवक्ता के आत्महत्या के मामले में आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख और उसके साथियों ने अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के बेटे से 60 लाख रुपये वसूले। इसके बाद झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। 

एसपी व सीओ पर दर्ज हो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष व बार कौंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान सदस्य अजय कुमार शुक्ल ने अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख कबरई द्वारा एसपी व सीओ के संरक्षण में वसूली व उत्पीड़न का जिम्मेदार बताते हुए एसपी व सीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करने और सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो बार कौंसिल प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed