फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   unnao news

Mahoba News: सिर पर पत्थर लगने से पहाड़ से नीचे गिरा श्रमिक, मौत

Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के लोधा पहाड़ में मंगलवार को पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना सुरक्षा उपकरण काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के रानीलक्ष्मीबाई नगर निवासी दाऊ कुशवाहा (33) अविवाहित था और पहाड़ पर काम करता था। मंगलवार को वह प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने के लिए लोधा पहाड़ गया था। दाऊ कुशवाहा और कुछ अन्य श्रमिक पहाड़ के बीच में बनी पतली सी जगह पर खड़े होकर ब्लास्ट करने के लिए छेद कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से एक पत्थर दाऊ के सिर पर आकर गिरा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत होकर पहाड़ से नीचे आ गिरा। हादसा देख साथी मजदूरों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी आ गए और दाऊ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के मामा रामस्वरूप कुशवाहा ने आरोप लगाया कि श्रमिकों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही मजदूरी पर लगाया जाता है। इससे आए दिन हादसे होते है। जब हादसा हुआ तो दाऊ के सिर पर किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण नहीं था और न ही पहाड़ के बीच में उसे रोकने के लिए कोई व्यवस्था दी। इससे वह चोट लगने से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। अगर सुरक्षा उपकरण व पर्याप्त व्यवस्था होती तो इस हादसे को रोका जा सकता था। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी हादसे की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed