{"_id":"6a7384cab951ac29550da5f7","slug":"undergraduate-seats-at-veerbhumi-college-to-increase-by-20-percent-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127705-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में स्नातक में बढ़ेंगी 20 फीसदी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में स्नातक में बढ़ेंगी 20 फीसदी सीटें
विज्ञापन
-कॉलेज प्रशासन की मांग पर विश्वविद्यालय ने जताई सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 20 फीसदी सीटों में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई मांग पर विश्वविद्यालय में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने का भरोसा दिया है। आगामी एक-दो दिन में सीट वृद्धि होने की उम्मीद है।
वीरभूमि कॉलेज शहर का इकलौता राजकीय महाविद्यालय है। इस कॉलेज में प्रवेश लेना छात्रों की प्राथमिकता में रहता है। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीएससी गणित, बीएससी बायोलॉजी, बीए, बीकॉम, एमकॉम, एमए हिंदी, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र में प्रवेश लिए जाते हैं। महाविद्यालय में 20 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
छात्र-छात्राओं के आवेदनों की संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों से स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाए जाने की मांग की है। जिस पर विश्वविद्यालय की ओर से सहमति का भरोसा दिया गया है। उम्मीद है कि आगामी एक-दो दिन में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में 20 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी होगी। उधर, वीरभूमि कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि सीटों में वृद्धि होती है तो महाविद्यालय में और अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका मिलेगा।