{"_id":"57487e2b4f1c1b2f0769125a","slug":"uncontrolled-truck-rammed-into-kiosk-teenager-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक गुमटी में घुसा,किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक गुमटी में घुसा,किशोरी घायल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 27 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
गुमटी को रौंदता हुआ निकला ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूरिस्ट बंगला के समीप स्थापित चाय पान की गुमटी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घुस गया। जिससे टाफी लेने के लिए खड़ी किशोरी घायल हो गई। जबकि दुकान में बैठे दंपत्ति बाल बाल बच गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी बरकत व उसकी पत्नी महबूबन टूरिस्ट बंगला के समीप सड़क किनारे चाय पान की दुकान किए है। जिससे वृद्ध दंपत्ति अपना भरण पोषण करते है। शुक्रवार की दोपहर कबरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गया।
इस दौरान दुकान में टॉफी लेने गई कोमल(14) ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि वृद्ध दंपत्ति बाल बाल बच गए। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साएं नागरिकों ने चालक को पकड़ कर बुरी तरह मारापीटा और कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। दुर्घटना में दुकानदार को हजारों का नुकसान हुआ है।