फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrolled bike collides with divider, two youths die

Mahoba News: डिवाइडर से भिड़ी बेकाबू बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with divider, two youths die
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क के गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हाइसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। चारों युवक एक ही बाइक में सवार थे।
विज्ञापन

थाना अजनर के रजपुरा निवासी दिनेश उर्फ हल्के (19) गांव के ही अपने तीन दोस्तों धर्मेँद्र राजपूत (20), चंद्रशेखर (22) व प्रेमचंद्र (21) के साथ बुधवार रात एक ही बाइक से अपनी बहन रिंकी के घर आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने सुनैचा गांव, कबरई जा रहा था। बाइक धर्मेंद्र चला रहा था। रात करीब 12 बजे हाईवे पर बांदा चौराहा स्थित स्टेट बैंक के पास सड़क पर बने गड्ढे में पड़कर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर टकराने से चारों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

बताते हैं कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चालक का हेलमेट कई टुकड़ों में टूट गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंद्रशेखर व दिनेश की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन चंद्रशेखर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रेमचंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्तों ने पहले पार्टी की और फिर कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हुआ। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed