{"_id":"66ad433205a145083f0f7fc6","slug":"uncontrollable-tractor-overturns-driver-crushed-to-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108147-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
Sat, 03 Aug 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। चरखारी-खरेला मार्ग पर जरौली रपटे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
हमीरपुर के थाना मुस्करा के ऐंझी गांव निवासी सुनित राजपूत (35) पिता के ननिहाल थाना खरेला के चंदौली में रहकर कृषि कार्य करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह कृषि योजना के पाइप लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कस्बा चरखारी आया था। देर रात पाइप लादकर वापस लौटते समय वह जरौली रपटा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
इससे चालक नीचे दब गया। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर में दबे चालक को बाहर निकाल सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी विमला, बेटा मयंक व बेटी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।