फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable Tata Sumo fell into the ditch, five injured

बेकाबू टाटा सूमो खाई में गिरी, पांच घायल

Tue, 04 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 04 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Tata Sumo fell into the ditch, five injured
खाई में गिरी टाटा सूमो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अलग अलग सड़क दुघर्टनाओं में तेज रफ्तार टाटा सूमो गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई मेें गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य दुर्घटनाओं में पिता पुत्र सहित आधा दर्जन लोग लहूलुहान हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार एक टाटा सूमो
विज्ञापन


गाड़ी मंगलवार को मुंबई से जौनपुर जा रही थी। कानपुर सागर हाइवे में जेके पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी का चालक सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने  में संतुलन खो बैठा जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दस फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे गाड़ी में सवार रोहनी डिसूजा (53), समीष महता (60), सुनील भंडारी (64), राकेश परमार (44) व संपत गौड़
विज्ञापन


(40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए पास के प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में सुधार बताया गया है। शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी जागे (35) पुत्र सुखलाल, अपने पुत्र कृष्णा (15) व साथी धनीराम (45) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के कस्बा श्रीनगर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन


असंतुलित होकर गिर गई। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी प्रकार करहराकलां निवासी प्रीतम (28) पुत्र बुद्वराज, ग्राम लिलवा निवासी जयहिंद (15) पुत्र राकेश व विनोद (35) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने के चलते बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटे आई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed