फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable auto overturns, five injured

Mahoba News: बेकाबू ऑटो पलटा, पांच घायल

Thu, 08 Aug 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 08 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable auto overturns, five injured
महोबा। महोबा-चरखारी मार्ग पर सूपा चौकी के पास तेज रफ्तार ऑटो भैंस से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत सात लोग घायल हुए हैं। मंगलवार की देर शाम एक ऑटो सवारियां भरकर सूपा गांव से चरखारी जा रहा था।
रास्ते में सूपा चौकी के पास एकाएक सड़क पर आई भैंस से टकराकर ऑटो पलट गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। घायलों में मुकुंदीलाल (70) निवासी खिरियाकलां, राजा (18) निवासी स्वासामाफ, मोहनलाल (40) निवासी सालट, कपूरी (45) निवासी नरेड़ी और अंगूरी (42) निवासी कुलपहाड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

मुकुंदीलाल व राजा की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहीं, थाना पनवाड़ी के सारगपुरा निवासी ओमप्रकाश (21) बुधवार की सुबह बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मकरबई निवासी नीरज, रैपुरा निवासी अंशुल, रामनगर निवासी इमरान, पठा निवासी हजरत, कानपुर निवासी दयाराम और पसवारा निवासी आकांक्षा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। नीरज और ओमप्रकाश को झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed