{"_id":"63f51272b0db42f9230e1947","slug":"uncle-raped-minor-niece-mahoba-news-c-12-1-90575-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Crime: मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Crime: मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Wed, 22 Feb 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले के एक गांव में रिश्ते के मामा ने नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर गांव के पहाड़ पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर थाना महोबकंठ में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।
एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ती है। कुछ दिन पहले रिश्ते का मामा उसे बहलाकर गांव के पास स्थित पहाड़ पर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। तब थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर सोमवार की रात थाना महोबकंठ में नवाब सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।