{"_id":"5fb55a108ebc3e9b8268cb0b","slug":"unbalanced-bike-collided-with-divider-youth-dies-in-mahoba-mahoba-news-knp5948874166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: डिवाइडर से टकराई असंतुलित बाइक , युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: डिवाइडर से टकराई असंतुलित बाइक , युवक की मौत
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं।
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नकरा गांव निवासी शिवपाल (22) पुत्र हरीराम मंगलवार रात को करीब आठ बजे घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाइक से कस्बा आया था। रात नौ बजे घर लौटते समय पनवाड़ी से तीन किमी आगे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे शिवपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने शिवपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवपाल की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। घटना से पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।