{"_id":"620bf41da0d3201bfa376005","slug":"two-women-injured-in-jackal-attack-admitted-mahoba-news-knp6808330156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले से दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले से दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
बेेलाताल (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के बिहार गांव में खेत से चारा लेकर लौट रही दो महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने लाठी-डंडे लेकर सियार को जंगल की ओर खदेड़ दिया। घायल महिलाओं को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया।
बिहार गांव निवासी पुनिया (50) व ललती राजपूत (52) मंगलवार को जानवरों के लिए चारा लेने खेत गईं थीं। शाम को लौटते समय सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले से दोनों महिलाओं के हाथ व चेहरे में दांत के गहरे घाव हो गए।
महिलाओं की चीख सुन खेतों में मौजूद किसान लाठी-डंडें लेकर दौड़ पड़े। जिससे सियार जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सियार के गांव में घुसने से लोगों में दहशत है। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।