फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two special trains will run in Ashadh Amavasya fair

Mahoba News: आषाढ़ अमावस्या मेले में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

Thu, 04 Jul 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run in Ashadh Amavasya fair
-महोबा। चित्रकूटधाम में आयोजित होने वाले आषाढ़ अमावस्या मेले पर यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल की ओर से इसकी समयसारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी-चित्रकूटधाम कर्वी के बीच चार से छह जुलाई तक मेला स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन झांसी से सुबह 10.10 बजे चलेगी। जो जिले के बेलाताल में दोपहर 12.16 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन में 12.36 बजे, चरखारी रोड में 12.47 बजे व महोबा में 12.32 बजे आएगी। यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन शाम 17.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7.25 बजे रवाना होगी। जो महोबा स्टेशन पर रात 9.52 बजे, चरखारी रोड पर 10.02 बजे, कुलपहाड में 10.12 बजे और बेलाताल में 10.21 बजे पहुंचने के बाद रात 1.15 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से रात 8.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल 10.51 बजे, कुलपहाड 11.01 बजे, चरखारी रोड 11.12 बजे व महोबा स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी सुबह 3.05 बजे पहुंचने के बाद सुबह 4.40 बजे झांसी के लिए रवाना होगी। जो महोबा में सुबह 7.47 बजे, चरखारी रोड में 7.57 बजे, कुलपहाड में 8.07 बजे और बेलाताल में 8.16 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन सुबह 11.10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह झांसी-बांदा मेमू चित्रकूटधाम कर्वी तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed