{"_id":"5e90ac768ebc3e76cb3d1e8f","slug":"two-shopkeepers-sued-for-selling-more-than-the-prescribed-price-mahoba-news-knp5546380181","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित मूल्य से अधिक सामग्री बेचने पर दो दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित मूल्य से अधिक सामग्री बेचने पर दो दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां लोग गरीबों की मदद को हाथ आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ दुकानदार लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए निर्धारित दर से अधिक पर सामग्री बेंचकर मुनाफा कमा रहे हैं। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक ने दो दुकानदारों के खिलाफ निर्धारित दर से अधिक सामग्री बेचे जाने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर में लॉकडाउन के चलते खाद्यान्न सामग्री की दुकानों को दो घंटे खोलने की छूट दी गई है लेकिन कुछ दुकानदार निर्धारित दर से अधिक पर सामान बेंचकर मुनाफा कमा रहे हैं। अधिक दर सामग्री बेंचे जाने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। सूचना पर विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक सूर्यभान सिंह ने गांधीनगर स्थित रामपाल कुशवाहा की किराना स्टोर व राठ चुंगी स्थित परशुराम की किराना दुकान पहुंच जांच की। जांच के दौरान दोनों दुकानदार निर्धारित दर से अधिक पर सामग्री बेचते पाए गए।
लॉकडाउन का उल्लंघन पाया गया। जिस पर वरिष्ठ निरीक्षण ने शहर कोतवाली में दुकानदार रामपाल कुशवाहा व परसुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से निर्धारित दर से अधिक पर सामग्री बेंचने वाले दुकानदारों में हडकंप मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।