{"_id":"64e7a53f9a4f3f5ab707ca44","slug":"two-people-including-the-youth-hanged-themselves-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1136-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़/कबरई। अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी अशोक गुप्ता किराना व्यापारी है। उसके तीन पुत्र अरुण, सोनू व शिवम और दो पुत्रियां सोनिया व दीपा हैं। 22 अगस्त को अशोक के भतीजे जीतेंद्र की पत्नी शांति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके अस्थि विसर्जन के लिए बुधवार की रात परिजन जनपद प्रयागराज गए थे। छोटा पुत्र शिवम (21) रात दस बजे घर आया जिस पर पिता ने देरी से आने पर उसे डांट दिया।
इससे नाराज शिवम ने कमरे की अंदर से कुंडी बंदकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजन पहुंचे तो कोई आहट न मिलने पर दरवाजा तोड़ा। जहां शिवम फंदे पर लटकता मिला। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कोतवाली के विजयपुर गांव निवासी रामपाल प्रजापति (30) ने बुधवार की रात मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। घटना से मृतक की पत्नी सरिता व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के भाई सिद्धगोपाल ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। भाई ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी के समझ नहीं आ रहा है।